science one linear questions and answers|सामान्य विज्ञान प्रश्न उत्तर Mp Police, REET,RAILWAY
आज की इस पोस्ट में हम सामान्य विज्ञान (general science gk) के बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न पढ़ने वाले है| ये सभी science gk questions प्रतियोगिता परिक्षाओं (mptet, mp police, reet, railway, ssc आदि) के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है|
यदि किसी प्रश्न में doubt हो, तो comment करें|
Science questions with answers|science one linear in hindi
1. बिजली खोजने का श्रेय किस वैज्ञानिक को जाता है?- बेंजामिन फ्रैंकलिन
2. जब धारा प्रवाहित होती है तो तार के चारों ओर कौन-सी शक्ति उत्पन्न होती है?- चुंबकीय शक्ति
3. बिजली के बिल में “यूनिट” किसे कहते हैं?- 1 किलोवाट-घंटा (1 kWh)
4. प्रतिरोध का व्युत्क्रम (Reciprocal) क्या कहलाता है?- चालकता (Conductance)
5. विद्युत धारा प्रवाहित करने वाला सबसे अच्छा धातु कौन-सा है?- चाँदी (Silver)
6. बिजली के झटके से बचाने के लिए घरों में कौन-सी तार लगाई जाती है?- अर्थिंग (Earthing) तार
7. शुष्क सेल (Dry Cell) में ऋणाग्र (Negative terminal) किस धातु से बना होता है?- जस्ता (Zinc)
8. वह परिपथ जिसमें धारा के प्रवाह के लिए केवल एक मार्ग हो, क्या कहलाता है?- श्रेणी परिपथ (Series Circuit)
9. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण (Electromagnetic Induction) का नियम किसने दिया?- फैराडे (Michael Faraday)
10. यदि परिपथ में धारा शून्य हो जाए तो उसे क्या कहते हैं?- अपूर्ण परिपथ (Open Circuit)
11. किस धातु को "भविष्य की धातु" कहा जाता है? – टाइटेनियम
12. मनुष्य के शरीर का कौन-सा अंग बिना रक्त की आपूर्ति के कार्य करता है? – कॉर्निया (नेत्र का पारदर्शी भाग)
13. किस गैस को "हँसाने वाली गैस" कहा जाता है? – नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O)
14. बिजली गिरने पर कौन-सी गैस बनती है? – ओजोन (O₃)
15. किस विटामिन को "सनशाइन विटामिन" कहते हैं? – विटामिन D
सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी|vigyan important questions
16. मानव शरीर में सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व कौन-सा है? – ऑक्सीजन
17. किस ग्रह को "पृथ्वी की जुड़वां बहन" कहा जाता है? – शुक्र (Venus)
18. किस धातु को "तरल धातु" कहते हैं? – पारा (Mercury)
19. "ड्राई आइस" क्या है? – ठोस कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)
20. परमाणु घड़ी किस सिद्धांत पर काम करती है? – सीज़ियम परमाणु के दोलन पर
21. किस यंत्र से भूकंप की तीव्रता मापी जाती है? – सिस्मोग्राफ
22. किस ग्रह को "लाल ग्रह" कहा जाता है? – मंगल (Mars)
23. विश्व का सबसे हल्का धातु कौन-सा है? – लिथियम (Lithium)
24. पेनिसिलिन की खोज किसने की थी? – अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
25. दूध को जमाने के लिए कौन-सा एंजाइम प्रयोग किया जाता है? – रेनिन
26. भारत का पहला कृत्रिम उपग्रह कौन-सा था? – आर्यभट्ट
27. आकाशगंगा (Milky Way) किस प्रकार की गैलेक्सी है? – सर्पिल (Spiral Galaxy)
28. समुद्री जल को पीने योग्य बनाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? – डिसेलिनेशन (Desalination)
29. चूहे विष के रूप में किसका उपयोग किया जाता है?- जिंक फॉस्फाइड
30. 'एल्युमीनियम फॉस्फाइड' का उपयोग किसके परिरक्षण में होता है?- अनाजों के परिरक्षण में
31. अग्नि रोधक कपड़ा बनाने में किस यौगिक का उपयोग होता है?- एल्युमीनियम सल्फेट
32. काष्ठ, अस्थि और शंख के पुरातत्वीय नमूनों के काल निर्धारण में किस रेडियोधर्मी का उपयोग होता है?- कार्बन-14 का
33. रेडियोधर्मी डेटिंग से किसकी माप की जाती है?- चट्टानों की उम्र का
34. पृथ्वी की आयु का मापन किस विधि द्वारा किया जाता है?- यूरेरियम विधि का
35. एक कार्बन क्रेडिट किसके समतुल्य होता है? - 1000 किग्रा. CO₂ के
36. धूप के चश्मों में किस काँच का उपयोग किया जाता है?- क्रुक्स काँच का
37. पराबैगनी किरणों के अवशोषण की क्षमता किस काँच में होती है?- क्रुक्स काँच में
38. किसे यशद पुष्प (Philosopher's wool) के नाम से जाना जाता है? - जिंक ऑक्साइड को (ZnO)